खाद्य सुरक्षा अभियान: बड़े-छोटे सभी प्रतिष्ठानों पर समान कार्रवाई का दावा
*न्यूज इंडिया नेटवर्क कानपुर ब्यूरो | राजीव वर्मा*
कानपुर | एडीएम सिटी कानपुर नगर, राजेश कुमार ने कहा है कि खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने और मिलावटखोरों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान निरंतर जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि खाद्य नमूनों का संग्रहण और जांच विभाग की एक सतत प्रक्रिया है, जिसके तहत मानकों से घटिया पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाती है।
मीडिया से बातचीत में राजेश कुमार ने बताया, "विभाग लगातार अलग-अलग जगहों से खाद्य नमूने एकत्र कर उनकी जांच करवाता है। जो नमूने अधोमानक पाए जाते हैं, उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही कर मिलावटखोरों को दंडित करवाया जाता है।"
उन्होंने इस धारणा को भी खारिज किया कि कार्यवाही सिर्फ छोटे दुकानदारों के खिलाफ ही होती है। इस संबंध में उन्होंने दीपावली सप्ताह के दौरान की गई कार्रवाई का उदाहरण दिया। "हाल ही में दीपावली सप्ताह में विभाग ने बड़ी तादाद में बाजारों से छोटे-बड़े सभी तरह के प्रतिष्ठानों से नमूने एकत्र किए। कई नमूनों को मौके पर ही अधोमानक पाए जाने पर नष्ट करवाकर तत्काल कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की गई। यह साबित करता है कि विभाग की कार्रवाई नियमित और निष्पक्ष है।"
बाइट एडीएम ने जोर देकर कहा कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट एक गंभीर अपराध माना जाता है और इसकी पुष्टि होने पर मिलावटखोरों के खिलाफ कठोर कार्यवाही के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश पहले से मौजूद हैं, जिनका अनुपालन किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ