Type Here to Get Search Results !

लखनऊ के रणजीत सिंह का इंटरनेशनल एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में चयन...


लखनऊ के रणजीत सिंह का इंटरनेशनल एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में चयन...


लखनऊ (सुशांत गोल्फ सिटी):

खेल जगत के लिए यह गर्व का विषय है कि लखनऊ के सीनियर एथलीट एवं भाजपा सोशल मीडिया संयोजक (सरोजिनी नगर विधानसभा) रणजीत सिंह का चयन 23वीं इंटरनेशनल एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 के लिए किया गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 19 वर्षों बाद भारत में आयोजित हो रही है, जिसका आयोजन चेन्नई (तमिलनाडु) में 5 से 9 नवंबर 2025 तक होगा।


रणजीत सिंह भारत की ओर से 1500 मीटर, 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर दौड़ स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। उन्होंने वर्ष 2005 में भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) से अपने खेल-करियर की शुरुआत की थी। दो दशकों से अधिक की मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बाद अब वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं।


रणजीत सिंह ने अपने चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा —


 “यह मेरे लिए गर्व और भावनात्मक क्षण है कि मुझे भारत की ओर से एशियाई मंच पर उतरने का अवसर मिला है। मैं पूरी तैयारी के साथ देश का नाम ऊँचा करने का प्रयास करूंगा। यह उपलब्धि मेरे कोच एन. के. साही, साथियों और समर्थकों के सहयोग से संभव हुई है।”




 चयन की खबर से लखनऊ एथलेटिक्स एसोसिएशन, भाजपा कार्यकर्ताओं और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। सभी ने रणजीत सिंह को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि वे अपने प्रदर्शन से भारत का परचम एशियाई मंच पर ऊँचा लहराएंगे।

न्यूज़ इंडिया नेटवर्क की खास रिपोर्ट..

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement
न्यूज़ इंडिया नेटवर्क के साथ जुड़े...