#कानपुर नगर
पारिवारिक विवाद में सेवानिवृत्त रेलवे गार्ड की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार....
न्यूज इंडिया नेटवर्क कानपुर ब्यूरो | राजीव वर्मा...
कानपुर। थाना कल्याणपुर क्षेत्र में सेवानिवृत्त रेलवे गार्ड कमलापति तिवारी की गुमशुदगी के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। तिवारी की हत्या पारिवारिक विवाद के चलते की गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, 12 जून 2025 को कमलापति तिवारी की पत्नी ने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गंभीर प्रकरण होने पर थाना कल्याणपुर पुलिस टीम और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की।
पड़ताल में सामने आया कि कमलापति तिवारी की आठ दुकानें थीं और उन्हें नियमित पेंशन भी मिलती थी, लेकिन वे अपने बच्चों को आर्थिक सहयोग नहीं करते थे। मृतक की पत्नी वृंदावन में उनके साथ रहती थीं, जबकि बच्चे अलग रहते थे। इसी विवाद के चलते तिवारी के परिचित ऋषभ शुक्ला के साथ मिलकर उनके ही बच्चों ने साजिश रच डाली।
आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से तिवारी की घर में ही हत्या कर दी। इसके बाद शव को चारपहिया वाहन में रखकर नहर किनारे ले जाया गया और पेट्रोल डालकर जला दिया गया ताकि सबूत मिटाए जा सकें।
आज, 19 सितंबर 2025 को पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*बाइट - पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेश त्रिपाठी*
ने बताया कि यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है और अब आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ