#कानपुर समाचार
*चोरियों से बचाव को लेकर चला जागरूकता अभियान, “जागते रहो” का लगाया नारा
*
*न्यूज इंडिया नेटवर्क कानपुर ब्यूरो | राजीव वर्मा*
कानपुर:_ शहर में लगातार हो रही चोरियों और चोर गिरोह की सक्रियता को देखते हुए आम जनता अब सतर्क होती नजर आ रही है। इसी क्रम में रविवार देर रात बर्रा-2 इलाके में समाजसेवी संस्था और सिविल डिफेंस के सदस्यों ने मिलकर जागरूकता अभियान चलाया।
अभियान के तहत लोग गलियों में घूम-घूमकर नागरिकों को सतर्क रहने का संदेश देते दिखाई दिए। लोगों को समझाया गया कि घर और गली में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दें। साथ ही हर घर से एक व्यक्ति को रातभर जागते रहने का आह्वान किया गया।
*अभियान के दौरान “जागते रहो” का नारा भी बुलंद किया गया।*
बाइट:
*राजीव भट्ट (समाजसेवी) –* “शहरवासियों को संगठित होकर चोर गिरोहों से मुकाबला करना होगा, तभी चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।”
*नीतीश शर्मा (सिविल डिफेंस) –* “हम लोगों को सुरक्षा के लिए जागरूक कर रहे हैं। अगर जनता सतर्क रहेगी तो पुलिस की मदद से अपराधियों पर जल्द लगाम लगेगी।”

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ