#कानपुर नगर
*कानपुर में महापौर व नगर आयुक्त ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा*
कानपुर। स्वतंत्रता दिवस से पहले मंगलवार को नगर निगम की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। महापौर प्रमिला पाण्डेय और नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ इस यात्रा में हिस्सा लिया।
यात्रा का शुभारंभ महापौर ने तिरंगा लहराकर किया। यह यात्रा नगर निगम मुख्यालय से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः नगर निगम परिसर में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से शहर का माहौल गूंज उठा।
इस अवसर पर महापौर प्रमिला पाण्डेय ने कहा कि नगर निगम एक परिवार है और आज की तिरंगा यात्रा के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर को बढ़ावा दिया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर देशभक्ति और एकता का संदेश दिया जाएगा।
न्यूज़ इंडिया नेटवर्क से राजीव वर्मा की रिपोर्ट....
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ