Type Here to Get Search Results !

विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने मौलाना मदनी के बयान का किया विरोध, पुतला दहन कर पीएम को ज्ञापन भेजने की घोषणा..


 #कानपुर समाचार


विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने मौलाना मदनी के बयान का किया विरोध, पुतला दहन कर पीएम को ज्ञापन भेजने की घोषणा..



*न्यूज इंडिया नेटवर्क कानपुर ब्यूरो | राजीव वर्मा*



कानपुर, 02 दिसंबर 2025: विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जमायत-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद मदनी के हालिया बयानों के विरोध में कानपुर के सरसैया घाट चौराहे पर बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मौलाना मदनी का पुतला जलाया और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।


संगठन की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, मदनी पर हाल ही में आयोजित एक सभा में कथित तौर पर भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाया गया है। इनमें "जिहाद करने" की चेतावनी देना, सुप्रीम कोर्ट की गरिमा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना और वंदे मातरम् का सम्मान करने वाले समुदाय के खिलाफ बोलना शामिल बताया जा रहा है।


*प्रदर्शनकारियों ने निम्नलिखित मांगें रखी हैं:*


1. मौलाना मोहम्मद मदनी पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) लगाया जाए।

2. जमायत-ए-हिंद संस्था का पंजीकरण रद्द किया जाए।

3. इस मामले में त्वरित व निष्पक्ष जांच कराई जाए।

4. भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर रोकथाम के लिए कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


संगठन ने घोषणा की कि दोपहर को जाजमऊ पुल से सैकड़ों लोगों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा, ताकि इस मामले में उचित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।


पुलिस प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखते हुए पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement
न्यूज़ इंडिया नेटवर्क के साथ जुड़े...