Type Here to Get Search Results !

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस पलटी, 3 की मौत, 20 घायल....


 #कानपुर नगर


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस पलटी, 3 की मौत, 20 घायल....



*न्यूज इंडिया नेटवर्क कानपुर ब्यूरो | राजीव वर्मा*


कानपुर नगर, 18 नवंबर, 2025: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आज भोर करीब 4 बजे एक सड़क दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक घायल हो गए। यह हादसा थाना अरौल क्षेत्र के किलोमीटर 216 के पास हुआ।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आगरा से लखनऊ जा रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और राहत दल ने रेस्क्यू अभियान चलाया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।


इस घटना की सूचना मिलते ही कानपुर पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) श्री दिनेश त्रिपाठी तुरंत हैलट हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने घायल यात्रियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों से उनके इलाज के बारे में विस्तृत जानकारी ली। श्री त्रिपाठी ने सभी घायलों को त्वरित और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।


घटना के कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। माना जा रहा है कि बस चालक की लापरवाही या तकनीकी खराबी इस दुर्घटना का कारण हो सकती है। मृतकों की पहचान की जा रही है, जबकि घायलों के उपचार का कार्य जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement
न्यूज़ इंडिया नेटवर्क के साथ जुड़े...