Type Here to Get Search Results !

कानपुर के कलेक्टरगंज इलाके में होटल में भीषण आग, दमकल कर्मियों ने 15 लोगों को बचाया


 #कानपुर नगर


कानपुर के कलेक्टरगंज इलाके में होटल में भीषण आग, दमकल कर्मियों ने 15 लोगों को बचाया


*न्यूज इंडिया नेटवर्क कानपुर ब्यूरो | राजीव वर्मा*



कानपुर, [19 नवंबर 2025]: कानपुर के कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के काहूकोठी इलाके में ठाकुर स्वीट्स हाउस के सामने स्थित एक अपार्टमेंट में बने होटल के प्रथम तल में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


सूचना मिलते ही लाटूश रोड से फायर अधिकारी कैलाश चंद्र और कर्नलगंज से फायर अधिकारी प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। मौके पर मुख्य फायर अधिकारी (सीएफओ) दीपक शर्मा और थाना कलेक्टरगंज की पुलिस टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी के लिए पहुंची।


ऑपरेशन के दौरान दमकल कर्मियों को संकरी गली की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद, फायर टीम ने कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पा लिया। सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई।


फायर कर्मियों ने होटल के ऊपरी हिस्से में फंसे परिवार के 12 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग पर काबू पाने के बाद सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि आग पूरी तरह बुझा दी गई है और अब जांच की जा रही है।


*सीएफओ दीपक शर्मा का बयान:*


"मौकेपर पहुंचते ही हमारी टीम ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। सड़क काफी संकरी थी, जिसकी वजह से वाहनों को पहुंचने में परेशानी हुई, लेकिन आग पूरी तरह बुझा दी गई है। कोई जनहानि नहीं हुई है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर संबंधित होटल पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"


मौके पर मौजूद एसीपी कलेक्टरगंज ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है, जिसकी जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement
न्यूज़ इंडिया नेटवर्क के साथ जुड़े...