Type Here to Get Search Results !

कोयला नगर स्थित होटल में संचालक पर कर्मचारी के साथ दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तारी


 #कानपुर नगर


कोयला नगर स्थित होटल में संचालक पर कर्मचारी के साथ दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तारी



*न्यूज इंडिया नेटवर्क कानपुर ब्यूरो | राजीव वर्मा*



कानपुर नगर थाना चकेरी। कोयला नगर स्थित एक होटल में काम करने वाली एक युवती ने होटल संचालक पर उसके साथ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।


पीड़िता, जो चकेरी निवासी है और उसकी उम्र 21 वर्ष बताई जा रही है, के अनुसार वह पिछले एक साल से कोयला नगर स्थित 'होटल ट्विंकल गैलेक्सी' में काम कर रही थीं। होटल के संचालक आदर्श विहार निवासी मनोज कुमार पटेल हैं।


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मनोज कुमार पटेल ने कुछ समय पहले उसके सामने प्रेम का प्रस्ताव रखा था, जिसे उसने स्पष्ट रूप से अस्वीकार कर दिया था।


घटना की जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि बीते बुधवार की देर रात जब वह होटल में ही थी, तभी संचालक मनोज वहां आया और जबरदस्ती उसे खींचकर एक कमरे में ले गया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपित ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे धमकाते हुए छोड़ दिया।


*इस घटना के बाद पीड़िता ने चकेरी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।*


थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपित मनोज कुमार पटेल के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपित को पीएसी मोड़ बाईपास इलाके से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की और जांच में जुटी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement
न्यूज़ इंडिया नेटवर्क के साथ जुड़े...