Type Here to Get Search Results !

बार से बाहर करने पर मारी गोली, कन्नौज की महिला डॉक्टर समेत चार गिरफ्तार.....



 #लखनऊ खबर


बार से बाहर करने पर मारी गोली, कन्नौज की महिला डॉक्टर समेत चार गिरफ्तार....



न्यूज इंडिया नेटवर्क लखनऊ से बड़ी खबर...


लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पलासियो मॉल स्थित टानिक बार में शुक्रवार रात दबंगई का मामला सामने आया। बार बंद होने के बाद शराब पीने से रोकने पर गार्ड और सुपरवाइजर को गोली मार दी गई। दोनों घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद बाउंसरों ने आरोपितों की जमकर पिटाई की, जिसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला डॉक्टर समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


दक्षिणी क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त निपुण अग्रवाल ने बताया कि मौके से एक पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। सुपरवाइजर अनुज चौधरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में कन्नौज में तैनात महिला डॉक्टर डॉ. स्वाति, शराब ठेकेदार प्रिंस वर्मा, संतकबीरनगर के खलीलाबाद निवासी रोहित पटेल और गोमतीनगर निवासी हर्ष मिश्रा शामिल हैं।


जांच में सामने आया कि रोहित की कार से सभी आरोपी घूमने निकले थे। रोहित और प्रिंस बाहर चले गए थे जबकि डॉ. स्वाति और हर्ष बार के अंदर ही मौजूद थे। जब गार्डों ने उन्हें बाहर जाने के लिए कहा तो विवाद बढ़ गया। इसी दौरान गाली-गलौज के बीच हर्ष ने रोहित की लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से सुपरवाइजर और गार्ड घायल हो गए।


पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और दूसरे पक्ष के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement
न्यूज़ इंडिया नेटवर्क के साथ जुड़े...