Type Here to Get Search Results !

मिशन शक्ति 5 के तहत महिला सशक्तिकरण की अनोखी मिसाल, कानपुर में भव्य बाइक रैली..





 #कानपुर नगर


मिशन शक्ति 5 के तहत महिला सशक्तिकरण की अनोखी मिसाल, कानपुर में भव्य बाइक रैली....


 कानपुर से राजीव वर्मा की रिपोर्ट....




कानपुर, 21 सितम्बर 2025।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति 5 अभियान के अंतर्गत रविवार को कानपुर नगर में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया।


नगर की महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय ने रिज़र्व पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर इस रैली का शुभारंभ किया। महिला पुलिसकर्मी और अधिकारी नानाराव पार्क तक बाइक रैली निकालते हुए पूरे शहर में नारी शक्ति का सशक्त संदेश देती नजर आईं।


इस अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री अखिल कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध), संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में यह संदेश देना रहा कि महिलाएँ न केवल सुरक्षित हैं बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त होकर समाज में अपना नेतृत्व स्थापित कर रही हैं। बाइक रैली के दौरान नागरिकों ने भी महिला शक्ति का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement
न्यूज़ इंडिया नेटवर्क के साथ जुड़े...