#कानपुर नगर
*कानपुर में पुलिस को बड़ी सफलता, 1 लाख का इनामी अपराधी अमजद उर्फ बच्चा गिरफ्तार*
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को कुख्यात अपराधी और पूर्व डी-2 गैंग का सक्रिय सदस्य अमजद उर्फ बच्चा को गिरफ्तार कर लिया गया। अमजद वर्ष 2022 में रायपुरवा क्षेत्र के डिप्टी पड़ाव में चर्चित डॉक्टर गोलीकांड का मुख्य आरोपी था और लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर घोषित इनाम ₹25,000 से बढ़ाकर ₹50,000 और फिर ₹1,00,000 कर दिया गया था।
जानकारी के मुताबिक, 5 अक्टूबर 2022 को अमजद ने डॉ. नसीम आलम को उनके क्लीनिक के बाहर गोली मारकर घायल कर दिया था। वारदात के बाद से ही वह पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। पुलिस और एसटीएफ ने उसकी गिरफ्तारी के लिए मुंबई, कोलकाता समेत कई जगह दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। हाल ही में सूचना मिली कि वह शहर लौट आया है और किसी बड़ी घटना की योजना बना रहा है। इस पर पुलिस उपायुक्त केंद्रीय जोन के निर्देशन में सर्विलांस सेल और थाना अनवरगंज पुलिस की टीमें सक्रिय हुईं।
13 अगस्त 2025 को दोपहर 1:40 बजे गुरबतुल्ला पार्क स्थित उसके घर के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद डॉक्टर नसीम आलम और क्षेत्रवासियों ने पुलिस टीम की सराहना की।
आपराधिक इतिहास
अमजद पर हत्या के प्रयास, रंगदारी, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह वर्तमान में आईएस-273 गैंग के गैंग लीडर अतीक से जुड़ा हुआ था और थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
गिरफ्तारी टीम
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार दुबे, थाना अनवरगंज
व0उ0नि0 मु. हसन जैदी, थाना अनवरगंज
पुलिस का कहना है कि अमजद की गिरफ्तारी से शहर में सक्रिय आपराधिक गिरोहों पर बड़ा असर पड़ेगा।
बाइट - पुलिस उपायुक्त सेंट्रल
श्रवण कुमार सिंह
कानपुर से राजीव वर्मा की रिपोर्ट.....
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ