Type Here to Get Search Results !

एक्सयूवी की इलेक्ट्रिक कार का तांडव, स्कूटी सवार महिला और मोची को कुचला, मचा हड़कंप.....


 #कानपुर नगर


*एक्सयूवी की इलेक्ट्रिक कार का तांडव, स्कूटी सवार महिला और मोची को कुचला, मचा हड़कंप*




*कानपुर से न्यूज़ इंडिया नेटवर्क ब्यूरो राजीव वर्मा की रिपोर्ट*



कानपुर। थाना जाजमऊ के पुरानी चुंगी पर सोमवार की रात 8:30 बजे महिंद्रा की एक्सयूवी9 कार अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार ने स्कूटी में सवार दो महिलाओं को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। वहीं सड़क किनारे बैठे मोची के भी टक्कर मार दी। जिससे मोची के पैर में चोट आई और एक महिला भी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और जांच पड़ताल में जुटी गई।


कानपुर के कैंट से जाजमऊ की ओर आ रही महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार एक्सयूवी9 अनियंत्रित हो गई। जाजमऊ के पुरानी चुंगी पर अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे काम कर रहे मोची हरिराम (55) और स्कूटी सवार महिला आयशा की (30)को टक्कर मार दिया। जिसके बाद अनियंत्रित कार बराफ़ात के लिए सज रहे पंडाल में जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर कार डिवाइडर से ना टकराती तो इससे भी बड़ा हादसा हो सकता था। पंडाल संचालक पार्षद नुरैन अहमद ने बताया कि हम लोग बराफ़ात के गेट की सजावट के लिए तैयारी कर रहें थे। उसी दौरान अनियंत्रित कार आई और भगदड़ मच गई। कुछ लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। अनियंत्रित कार ने पंडाल का करीब 60 हज़ार रुपए का नुकसान कर दिया है। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद आयशा मेस्टन रोड स्थित अपने घर चली गई। 


जानकारी के अनुसार मोनू नाम का सख्श कार चला रहा था। नंबर चेक करने पर कार मालिक का नाम मोहम्मद इकराम सामने आया जोकि जाजमऊ के रहने वाले है। हादसे के दौरान कार में तीन लोग सवार थे। वहीं मौका मिलते ही तीनों सवार भाग निकले।


बाइट - नूरन अहमद (क्षेत्रीय पार्षद)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement
न्यूज़ इंडिया नेटवर्क के साथ जुड़े...