Type Here to Get Search Results !

आईआईटी कानपुर के छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा 'sorry everyone'


 


आईआईटी कानपुर के छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा 'sorry everyone'



*न्यूज इंडिया नेटवर्क कानपुर ब्यूरो | राजीव वर्मा*

कानपुर, 29 नवंबर। आईआईटी कानपुर के एक छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जयसिंह मीणा (26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो राजस्थान के अजमेर निवासी थे।


दरवाजा न खुलने पर साथी छात्रों ने दी सूचना...


सोमवार को हॉस्टल नंबर दो के कमरा नंबर 148 का दरवाजा लंबे समय तक नहीं खुलने पर अन्य छात्रों ने प्रबंधन और पुलिस को सूचित किया। कल्याणपुर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां जयसिंह का शव पंखे से लटका हुआ मिला।


सुसाइड नोट और चोट के निशान...

पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिस पर "Sorry Everyone..." लिखा था। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि छात्र ने फांसी लगाने से पहले अपनी कलाई की नसें भी काटी थीं। उनकी कलाई पर कई घाव के निशान हैं।


*परिवार को मिली सूचना*


छात्र के बड़े भाई सिद्धार्थ ने बताया कि उन्हें दोपहर 12:30 बजे इस घटना की सूचना मिली। जयसिंह हॉस्टल में अकेले रह रहे थे। बताया जा रहा है कि 28 नवंबर से विंटर वैकेशन शुरू हो गई थी और वह घर जाने वाले थे।
*शव का पोस्टमार्टम आज*


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार को परिजनों के कानपुर पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और छात्र के आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
#NewsIndiaNetwork #breakingnews #Uttarprdesh 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement
न्यूज़ इंडिया नेटवर्क के साथ जुड़े...