भाजपा ने छावनी से यूनिटी मार्च का किया शुभारंभ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दर्शाए विकास के मंत्र...
न्यूज़ इंडिया नेटवर्क, कानपुर ब्यूरो | राजीव वर्मा कानपुर...
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को छावनी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के 'यूनिटी मार्च' की शुरुआत की। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित यह मार्च 10 से 20 नवंबर तक प्रदेश की हर विधानसभा में निकाला जा रहा है।इस दौरान डिप्टी सीएम ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के तहत स्थानीय उद्योगों को सशक्त करने और भारत को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में लाने के संकल्प पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत रही क्योंकि कृषि क्षेत्र ने देश की रीढ़ संभाली। कोरोना काल में भी चीनी मिलें चालू रहीं और नैनो यूरिया इसका बड़ा उदाहरण है।रक्षा और अंतरिक्ष विज्ञान में भारत की प्रगति की चर्चा करते हुए पाठक ने कहा कि पहले भारत तकनीक के लिए विदेशी देशों पर निर्भर था, लेकिन अब मोदी सरकार के नेतृत्व में रक्षा क्षेत्र में देश आत्मनिर्भर बन चुका है। पाकिस्तान में आतंकियों पर सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक भारत ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है।जनसभा के अंत में उपमुख्यमंत्री ने देशवासियों से ‘लोकल टू वोकल’ अभियान को गति देने का आह्वान किया और कहा कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए जा रहे प्रयास जल्द ही भारत को विकसित राष्ट्रों की सूची में शामिल कर देंगे।
#KanpurNews #UnityMarch #BJP #BrajeshPathak #AtmanirbharBharat #UPPolitics #SardarVallabhbhaiPatel #KanpurUpdates #NewsIndiaNetwork #MakeInIndia #VocalForLocal #UPDevelopment

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ